FeaturedJamshedpurJharkhandNational

आदित्यपुर में मनाया गया सशस्त्र सेवा झंडा दिवस : कर्नल आरपी सिंह

जमशेदपुर। पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ के सदस्यों एवम पदाधिकारियों द्वारा अपने केंद्रीय कार्यालय भाटिया बस्ती, आदित्यपुर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह जोश एवम उत्साह से मनाया।इसकी अध्यक्षता कर्नल आर पी सिंह ने किया। कर्नल आर पी सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर का दिन भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवानों, शहीदो सेवानिवृत कर्मियों को समर्पित है। यह दिवस थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों व उनके परिवार के कल्याण के लिए मनाया जाता है। यह साल 1949 से लगातार मनाया जा रहा है। यह दिन देशवासियों को सशस्त्र सेनाओं से सेवानिवृत्त, शहीदों एवं घायल हुए सैनिकों एवं सैन्यकर्मियों के परिवार के कल्याण के लिए आर्थिक मदद करने का मौका देता है। वह आर्म्ड फोर्स फ्लैग डे फं सकते हैं। इस दिन लोगों के बीच सशस्त्र सेना झंडा बा लोगों से चंदा जुटाया जाता है जिसका इस्तेमाल सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है।अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह के सिवाय, सूबेदार पी के सिंह, शालेंद्र सिंह,बीरबल सिंह, एम एम सिंह, बिरेंदर प्रसाद,योगेंद्र सिंह, डी के गोस्वामी, , जे बी सिंह, एम एन पांडे,, जनार्दन लाल, रामजी सिंह, अभय कुमार पांडेय,,अशोक कुमार यादव, उषा सिंह आदि उपस्थित थे।आप से अनुरोध हैं कि इसे अपने समाचार पत्र में प्रकाशित कर हमे कृतज्ञ करे और सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व को देशवासियों तक पहुंचाने में हमारे प्रयास को सफल बनाएं और सेना का हौसला बढ़ाए।

Related Articles

Back to top button