FeaturedJamshedpurJharkhand

अमिताभ चौधरी की भरपाई नहीं हो सकती : पप्पू

जमशेदपुर: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी के निधन पर संस्था पैगाम ए अमन और झारखण्ड सिख विकास मंच की ओर से अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू ने शोक जताया है और कहा कि उनका निधन झारखंड राज्य और झारखंडियों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी रहने के दौरान उन्होंने रांची एवं जमशेदपुर में अपराध को नियंत्रण करने की विशिष्ट शैली अपनाएं जो आज भी दूसरे पदाधिकारियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है वही झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा यहां के उभरते हुए क्रिकेटरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करने का मौका दिया।
वे एक योग्य प्रशासक थे और सच्चे अर्थों में झारखंडी थे और झारखंड की सेवा में ही उन्होंने अपना अंतिम समय भी दिया है। जिसका जीता जागता सबूत रांची का स्टेडियम है और बोकारो में भी उसी दिशा में काम हो रहा है।
जेपीएससी के चेयरमैन रहते उन्होंने योग्य प्रतिभाशाली को ही सेवा का सुअवसर प्रदान किया।
दोनों संस्था की संयुक्त बैठक में दलबीर सिंह, हरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, दलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, अजीत सिंह, कुलविंदर सिंह ने विचार रखे। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।

Related Articles

Back to top button