FeaturedJamshedpurJharkhand

गणेश प्रसाद ने केंद्र सरकार से तीसरी बार की मांग, गुरुजी शिबू सोरेन को मिले भारत रत्न अवॉर्ड


रांची /जमशेदपुर। झारखंड राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने तीसरी बार केंद्र सरकार से मांग की है कि भारत का ‘सर्वोच्च सम्मान’ भारत रत्न दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिले। श्री प्रसाद ने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड सहित छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के लाखों आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान को देखते हुए उन्हें भी भारत रत्न दिया जाए।

श्री प्रसाद ने कहा कि दिशोम गुरु के जिक्र के बिना झारखंड की चर्चा पूरी नहीं हो सकती। शिबू सोरेन को आदिवासियों के बड़े नेता के रूप में जाना जाता है। शिबू ने पहले सूदखोरी और शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाया फिर झारखंड को अगल राज्य बनाने की लंबी लड़ाई लड़ी। गुरुजी राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री बने और केंद्र में मंत्रालय भी उन्होंने संभाला। वर्तमान में शिबू सोरेन राज्यसभा सांसद है।

जानिए दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के बारे में

शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में 11 जनवरी 1944 को हुआ था।उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई की। शिबू सोरेन ने चांडिल निवासी रूपी सोरेन से विवाह किया और उनके 4 बच्चे हैं, इसमें सबसे बड़े बेटे दुर्गा सोरेन का निधन हो चुका है। हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और अंजली सोरेन उनकी विरासत संभाल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button