FeaturedJamshedpurJharkhand

मयूरभंज में झामुमो के बंद से बहरागोड़ा में भी वाहनों की लगी लंबी कतार, चौदह घंटा बाद जाम मुक्त

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र से सटे ओडिशा के मयूरभंज जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक दिवसीय हड़ताल के कारण जामसोला से बहरागोड़ा तक लगभग 10 किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। रात्रि 12 बजे से बंद समर्थकों ने जामसोला पुल के ऊपर आकर एनएच 49 को अवरुद्ध कर दिया है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वृद्धा पेंशन में बढ़ोत्तरी, आसाम में आदिवासियों के ऊपर हो रहे हिंसा के लिए राष्ट्रपति शासन की मांग, संताली भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने, सरना धर्म कोड लागू करने, जाहेर गाढ़ की घेराबंदी करने जैसे पंद्रह मुद्दों को लेकर यह हड़ताल किया है। बंद के प्रभाव से दूरगामी वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही झारखंड से पश्चिम बंगाल गोपीबल्लवपुर तथा उड़ीसा के विभिन्न जगह जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बहरागोड़ा क्षेत्र से लगे मयूरभंज जिला का बंद चौदह घंटा बाद झामुमो द्धारा वापस ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा मयूरभंज जिला के सदस्यों द्वारा 24 घंटा आहूत बंद से जनजीवन प्रभावित हो रहा था. जन समस्याओं को देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पार्टी के लोगों के साथ वार्ता की। उसके बाद बंद को वापस ले लिया गया। जाम मुक्त होने से वाहन चालक तथा यात्रियों ने राहत की सांस ली। आंदोलनकारियों का कहना है कि इस बंद से यदि सरकार सबक नहीं लेती है और जनकल्याणकारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आगे धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button