FeaturedJamshedpurJharkhand

जिला सैनिक बोर्ड के सहयोग से आर्मी कैंप सोनारी में मना 9वां वेटरन्स डे… शहर के गौरव सेनानी एवं वीर नारी हुवे शामिल

जमशेदपुर। देश के प्रथम फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के सेवानिवृति दिवस 14 जनवरी 1953 के पावन दिवस को भारत सरकार के द्वारा वेटरन्स डे रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसकी शुरुवात 14 जनवरी 2016 में हुई थी। आज का कार्यक्रम कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह (अवकाश प्राप्त) के नेतृत्व सोनारी कैम्प में आयोजित किया गया।

जिसमें सीनियर वेटरन्स अधिकारी कर्नल चतुर्भुज नाथ लेफ्टीनेंट कर्नल आर के चौहान कर्नल राजेश लेफ्टिनेंट कर्नल तेजपाल बाजवा एडम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता सबसे सीनियर वेटरन आर सी सिंह वेटरन सुशील कुमार सिंह बी बी बंसल भूषण सिंह शिवेंदु शेखर ने अतिथि के तौर पर फिल्ड मार्शल के एम करियप्पा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की…कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवेश शिवेंदु शेखर ने की। कर्नल किशोर सिंह ने सभी वेटरन्स को शुभकामना देते हुवे उपस्थित गौरव सेनानियों को वेटरन्स बैज पहनाकर सम्मानित किया। एडम कमांडेंट ने पुर्व सैनिकों के कल्याणार्थ कई पॉलिसियों की जानकारी दी। ई सी एच एस ओ आई सी ने इलाज से सम्बंधित जनाकारी साझा की। इस महत्पूर्ण दिन पर कल्याण पदाधिकारी ने वेटरन सुशील सिंह के नेतृत्व में शहीद परिवार पुर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुवे स्पेशल वेटरन बैज देकर सम्मानित किए एवं सभी उपस्थित सैनिकों से एक होकर कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी बी बंसल अजय सेठ सतेंद्र तिवारी भूषण सिंह शैलेन्द्र कुमार सतनाम सिंह विद्यानंद गिरी अवधेश कुमार दुर्गा प्रसाद सुधीर प्रवीण पांडेय सुनील मिश्रा सुभाष सिंह
संजीव मेहता अशोक कुमार राज नारायण परशुराम सिंह शशि कुमार लल्लन प्रधान जे एन सुंडी राजेश सिंह पप्पू झा वीर नारी सीमा देवी आदि सैकड़ों गौरव सेनानी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button