FeaturedJamshedpurJharkhandNational

आनंद मार्ग प्रचारक संघ के दसवें विश्व स्तरीय महासचिव आचार्य चित्तस्वरूपानंद अवधूत का निधन


जमशेदपुर : आनंद मार्ग प्रचारक संघ जमशेदपुर सहित पूरे विश्व के आनंदमार्गीयो में शोक का माहौल बना हुआ है। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पूर्व दसवें महासचिव आचार्य चितस्वरूपानंद अवधूत भौतिक शरीर त्याग कर परम पद में लीन हो गए। चेन्नई में 27 अक्टूबर 2024 को सुबह 1 बजे हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया । कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे । वे आनंद मार्ग के दर्शन से प्रभावित होकर 1965 में आचार्य रुद्रानंद अवधूत आनंद मार्ग कि दीक्षा ली और अपने जीवन को एक साधक के रूप में आध्यात्मिक सेवा और समाज के लिए समर्पित किया।

आचार्य चित्तस्वरूपानंद अवधूत 1967 में कार्यकर्ता बने, पहले कोयंबटूर में डीएस के रूप में सेवा की, और बाद में हांगकांग क्षेत्र में। उन्होंने मैक्सिको में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सेवा दल में केंद्रीय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। उन्होंने मास्टर यूनिट सचिव और सीओएस के पदों पर कार्य किया, अंततः आचार्य ध्रुवानंद अवधूत के निधन के बाद दसवीं दसवें महासचिव बने।

आनंद मार्ग के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता और जिन पर उन्होंने प्रभाव डाला, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

आनंद मार्ग प्रचारक संघ संस्था के लिए बहुत बड़ी क्षति है पूरी संस्था इनके निधन पर शोकाकुल है

Related Articles

Back to top button