ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

राजद के युवा मोर्चा अध्यक्ष मो.अलताब ने कांग्रेस नेता त्रिशानु राय को होली की शुभकामनाएं दिया


चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल तथा प०सिंहभूम के मुख्यालय चाईबासा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। होली के दिन शुक्रवार को एक तरफ जहां लोग रंगों में सराबोर थे, वहीं दूसरी तरफ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। राजद के युवा मोर्चा अध्यक्ष मो.अलताब ने जिला बीस सूत्री सदस्य कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने होली का बधाई दिया उन्होंने एक-दूसरे को अपने-अपने त्योहारों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। यह दृश्य सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया। चाईबासा की यह गंगा-जमुनी संस्कृति हमेशा से प्रेरणादायक रही है। मौके पर त्रिशानु राय ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत आज भी जीवंत है और इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता है।

Related Articles

Back to top button