ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

कोल्हान विश्वविद्यालय के खाते से एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 सौ रुपए अवैध रूप से निकासी करने वाले तीन गिरफ्तार, 14 लाख 80 हजार बरामद

तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के बैंक अकाउंट से अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 सौ रुपए अवैध रूप से निकासी किया गया था। इस संबंध में कोल्हन विश्वविद्यालय के कुल सचिव के द्वारा मुफस्सिल थाना में 19 फरवरी 2025 को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था ।मामला के दर्ज होते ही पुलिस उक्त कांड को उद्भेदन करने के लिए लग गई और तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है ।जिसमें कसमार थाना के मधुकरपुर निवासी धनंजय कुमार प्रजापति,रांची कडरू स्थित इएसएएफ बैंक के सहायक मैनेजर संजय कुमार कुशवाहा और चैस के येस बैंक शाखा के कर्मचारी अमृता शर्मा शामिल है। तीनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। उक्त लोगों के पास से 14 लाख 80 हजार पर नगद, एक मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और 73 चेक बरामद किया है।यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी।

Related Articles

Back to top button