मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का 18 सालगिरह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम समिति की और से जिला संपर्क कार्यालय साकची जमशेदपुर में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायिका श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन का 18 वा शादी का सालगिरह केक काट कर मनाया गया इस शुभ अवसर पर सभी ने मिलकर उन दोनों के वैवाहिक जीवन सुखमय हो यही कामना की ओर शादी की सालगिरह की बधाई दी।
इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ट नेता प्रमोद लाल, बीर सिंह सुरेन, कमलजीत कौर गिल, खुद्दू उरांव, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, बाघराय मार्डी, जिला परिषद सदस्य लखी मार्डी, अरुण प्रसाद, प्रीतम हेंब्रम, फैयाज खान,नान्तू सरकार,अवतार सिंह सधू, फतेह चन्द टुडू, राजा सिंह, गोपाल महतो, मनोज कुमार, पिंटू लाल, प्रकाश चंद्र झा, रवि मुंडा, जितेंद्र यादव, पिंटू चौधरी, मोहम्मद वसीम, रानू मंडल, चन्दन महतो, प्रभात सिंह,महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई, सविता दास एवं काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।