90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत मानसिक रूप से बीमार महिला की मदद की गई
तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के सचिव राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 90-दिवसीय डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में गुरुवार को नीमडीह निवासी एक मानसिक रूप से बीमारी से ग्रस्त महिला रूबी कुमारी (45) को सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्थिती को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिनपस में रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक और पीएलभी सूरज कुमार ठाकुर के सहयोग से विधि व्यवस्था कर रिनपस में एडमिट कराया गया वहाँ उसका बेहतर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके लिये श्री ठाकुर ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों का आभार जताया है। बता दे कि सूरज कुमार ठाकुर समाज सेवा में आगे रहते है। श्री ठाकुर असहाय लोगो के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते है।