FeaturedJamshedpurJharkhand
मानगो में ट्रांस्पोर्टर की गोली मार हत्या, पड़ोसी के घर में घुस बदमाशों ने मारी गोली
स्थानीय लोगों ने बताया- रात करीब 8 बजे संतोष ट्रांसपोर्ट से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान चार की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घर के पास ही घेर लिया। उन्हें अाभाव हुअा तो वे भागने लगे। अपराधियों ने उनका पीछा किया और पड़ोसी के घर में घुस गोली मार दी। घटना के गुरुद्वारा बस्ती के लोग दहशत में है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। संतोष सिंह की हत्या किन कारणों से हुई इसका पता पुलिस लगा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों की पुलिस ने नोंक-झोंक हो गई।