FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपाई हो या कांग्रेसी, व्यापारी के डेढ़ करोड़ पचाने का मसला सबकी जुबान पर

ओडिशा का चुनाव बुरी तरह हारे, अब डॉक्टर अजय को एक और दर्द


जमशेदपुर। पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार। महज कुछ दिन पहले कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें ओडिशा का प्रभारी बनाया था। उम्मीद थी कि बीते विधानसभा चुनाव में पंजा को और प्रभावी बना देंगे। ऐसा कुछ नहीं हुआ। चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई और हुआ ओडिशा में भाजपा का उदय। अब ओडिशा से डॉक्टर अजय को एक और दर्द मिल रहा है। ओडिशा के विधानसभा चुनाव के दौरान एक व्यापारी से डेढ़ करोड़ का सामान लेकर रुपये ना देने का आरोप है। भाजपाई हो या कांग्रेसी, अब सबकी जुबान पर डेढ़ करोड़ है। इतना तय है कि डॉक्टर अजय को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट मिले या नहीं मिले, झारखंड के विधानसभा चुनाव में डेढ़ करोड़ गूंजते जरूर रहेंगे।

डॉक्टर अजय उसी जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं जहाँ के पूर्व विधायक रहे रघुवर दास ओडिशा के राज्यपाल है। पिछले कुछ महीने से डॉक्टर अजय कुमार लगातार रघुवर की आलोचना भी करते रहे हैं। अब ओडिशा से डेढ़ करोड़ का मसला घूमते हुए झारखंड तक पहुँच चुका है। आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान एक व्यापारी से एलईडी वाहन समेत कई सामान लिए गए थे। थोड़ी रकम दी गई। बाकी रुपये लेने के लिए व्यापारी कांग्रेसी नेताओं के यहाँ चक्कर काटता रहा। डॉक्टर अजय से मनुहार करता रहा। रुपये मिलना तो दूर, उससे ढंग से बात नहीं की गई तो आखिरकार उसने न्यायालय की शरण ली। अब भाजपाई इस तैयारी में है कि डॉक्टर अजय को टिकट मिलता है तो व्यापारी का चेहरा सामने लाया जायेगा, उसका दर्द यहाँ की जनता को बताया जायेगा, डॉक्टर अजय से सबको सावधान किया जायेगा। राजनीति मूवी का डायलाग है, राजनीति में मुर्दे को जिंदा रखा जाता है कि वो टाइम आने पर बोले। अब झारखंड चुनाव आया है तो ओडिशा चुनाव का पुराना से मसला बोलने लगा है। देखिये, उसकी आवाज यहाँ कितना असर दिखाती है।

इनसेट

कर्नाटक में नौकरी के लिए झरखंडियों की पिटाई का वीडियो भी वायरल

डॉक्टर अजय कुमार कर्नाटक के रहने वाले है। यहाँ सांसद रहे है। इसलिए उनके बारे में यह सबको पता है। अभी जमशेदपुर में एक वीडियो खूब वायरल है। इसमें दिखाया गया कि नौकरी के लिए कर्नाटक गए लोगों को झारखंडी कह कर मारा गया है, भगाया गया है। यह वीडियो कब का है, यह साफ नहीं है। मगर इससे डॉक्टर अजय के खिलाफ माहौल जरूर बन रहा है या बनाने का प्रयास हो रहा है।

Related Articles

Back to top button