FeaturedJamshedpurJharkhand

शहर में अपराधियों का हौसला बुलंद, युवक को मारी गोली


जमशेदपुर : एक तरफ आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जमशेदपुर पुलिस- प्रशासन अलर्ट मोड पर है, दूसरी तरफ शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बुधवार देर शाम उलीडीह थाना अंतर्गत रामनगर केंदुकोचा स्वर्णरेखा नदी के किनारे जुआ खेलने के विवाद को लेकर गोली चालन की घटना हुई, जिसमें बिरसा खलको नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया। गोली बिरसा के जांघ में लगी है।.इधर घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। वही गोली चालन की घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे। घायल बिरसा ने बताया कि वह दोस्तों के साथ वहां गया था, तभी उस पर सोनू ने गोली चला दी। एक गोली उसके दोस्त करण आचार्य के पैर को छूकर पार हो गई। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button