FeaturedJamshedpurJharkhandUncategorized

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम ने मनाया 92वां भारतीय वायु सेना दिवस समारोह

जमशेदपुर। प्रति वर्ष की भांति आज 08 अक्टूबर संध्या रेड क्रॉस परिसर, साकची परिसर में संगठन के वायु सैनिक सदस्यों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया 92वां भारतीय वायु सेना दिवस समारोह, जिसमें संगठन के समस्त स्थल एवं नौ सैनिक साथी सपरिवार अतिथि के तौर में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रण विजय सिंह, ब्रिगेडियर पी के झा और रेड क्रॉस सोसायटी के मानद सचिव विजय सिंह जी को सम्मानित किया गया। संगठन ने मोमेंटो और तिरंगे अंग वस्त्र से वायु सैनिकों को सम्मानित किया साथ ही वायु सैनिकों ने समस्त उपस्थित साथियों और मातृ शक्ति का सम्मान तिरंगे अंग वस्त्र से किया। डांडिया नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां मंत्र मुग्ध करने वाली रही। स्वागत भाषण संगठन के जिला उपाध्यक्ष JWO डॉ कमल शुक्ला एवं विषय प्रवेश संगठन के अध्यक्ष JWO ब्रिज किशोर सिंह जे ने किया। अपने अभिभाषण में नौ सैनिक सुशील सिंह ने संगठन के महत्व और एकजुटता पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक Sgt अजय कुमार सिंह किया। कार्यक्रम में करीब 170 सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button