FeaturedJamshedpurJharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से घबराकर भाजपा ने मुख्यमत्री मईया योजना को बंद करवाने के लिए भाजपा ने झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कराया

जे एम एम महिला मोर्चा ने भाजपा का पुतला फूंका


जमशेदपुर 3 सितंबर दिन मंगलवार को झारखंड झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को बंद करने के लिए भाजपा के द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज करवाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा के द्वारा भाजपा का पुतला दहन जुबली पार्क गोल चक्कर में किया गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रावती महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 15-15 लख रुपए देने का झूठा वादा किया था लेकिन हमारे मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी ने 1 साल में प्रत्येक महिला को12000 रुपऐ देना शुरू किया है यानी हर महीने₹1000 जिससे भाजपा के पेट में दर्द होने लगा है और मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को बंद करने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज भाजपा के द्वारा करवा दी गई है इससे झारखंड की महिलाओं का भाजपा ने अपमान किया है जिसका झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा पूर्व जोर विरोध करती है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नीता सरकार रजनी दास माया टुडू सपना सोना झरनापाल सविता दास दुर्गा बोयपाई सविता सिंह रानी सिंह अनीता देवी द्रोपति मुर्मू गुड़िया पात्रो तथा काफी संख्या में महिला नेत्री उपस्थित थी

Related Articles

Back to top button