FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सात साल के बच्चे को शौर्य संस्था से मिली नई जिंदगी

अमरजीत सिंह राजा की पहल पर बच्चे को मिला जीवनदान


जमशेदपुर : शुक्रवार को शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा की पहल पर एक सात वर्ष बच्चे को नया जीवन दान मिला।बर्मामाइंस मुखी बस्ती के रहने वाला बालक साहित मुखी पहले से अपेंडिक्स की बीमारी से ग्रसित था। जिसके आपरेशन अप्रैल माह में रांची के रिम्स हॉस्पिटल में किया गया था। डॉक्टर ने आपरेशन कर पेट की दाई ओर मल त्यागने केलिए एक छोटा छेद किया था। परंतु अचानक गत 21 अगस्त को खेलते हुए उस छेद से बच्चे की आंत बाहर निकल आयी और बच्चे की जान पर बन आयी।

युवा साथी सुभाष मुखी से जानकारी मिलने के उपरांत त्वरित संज्ञान लेते हुए अमरजीत सिंह राजा ने जिला उपायुक्त को इस स्थिति से अवगत कराया व जल्द आपरेशन करवाने का आग्रह किया। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इसकी जिम्मेदारी सिविल सर्जन को दी, जिसने अपने स्तर से जमशेदपुर में इसका ऑपरेशन ना हो पाने की बात कही व रांची रिम्स में इलाज बताते हुए भेजने की सलाह दी।

परन्तु बच्चे की स्थिति सीरियस थी व तुरंत ऑपरेशन की आवश्यकता बन आई थी। परिवार के सदस्यों ने भी रिम्स ले जाने में असमर्थता जताई। बच्चे का पिता नहीं हैं व माँ भी दूसरों के घर काम करती हैं तो घर चलता हैं, आयुष्मान कार्ड भी नहीं था। मामला संज्ञान में आते ही राजा ने जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध बाल चिकित्सक डॉ अभिषेक से बात की व इस स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने भी गंभीरता को समझते हुए व मानवता दिखाते हुए इस बच्चे के इलाज में अपना यथा संभव सहयोग देते हुए अपनी टीम डॉ सौम्या घोष, डॉ एच आई पांडा संग बच्चे का सफल आपरेशन कर नया जीवन दान दिया।

बच्चे की माँ सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इसके लिए बारंबार अमरजीत सिंह राजा, डॉ अभिषेक एवं शौर्य संस्था का आभार प्रकट किया। बच्चे को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से सुभाष मुखी, तेजिंदर सिंह जोनी, बिनोद गुप्ता, उमेश गिरी, रोशन सिंह, बंटी सिंह, राहुल कर्मकार, संजय शर्मा, सागर गुप्ता,विशाल उपाध्याय, किशोर साहू, गुरबिंदर सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button