FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल, हिमंता बिस्वा सरमा ने किया ऐलान


तिलक कुमार वर्मा
रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। यह ऐलान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया है। इस ऐलान से झारखंड की राजनीति में खलबली मचनी थी सो मच गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कंफर्म किया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झामुमो का पूरा सूपड़ा साफ हो गया। आंदोलन से बनी झामुमो अब केवल दलालों की गिरफ्त में है। प्रेम, अमित, अविनाश, राजीव, मिथलेश ने पेट में घुसकर झामुमो को समाप्त कर दिया। विनोद बिहारी, सूरज मंडल, सायमन, शैलेंद्र महतो के बाद यह आखिरी कील है।

Related Articles

Back to top button