FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर, जमशेदपुर विद्यालय में पेपर ब्लॉग बिछाने के कार्य का किया गया शिलान्यास

जमशेदपुर। मंगलवार को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर विद्यालय में पेपर ब्लॉग बिछाने के कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय (पूर्वी सिंहभूम) के करकमलों से किया गया। इस कार्यक्रम में कविता परमार (जिला पार्षद), मंजू सिंह (जिला अध्यक्ष), इंद्रजीत सिंह (विधायक प्रतिनिधि), अरविन्द कुमार सिंह (बागबेड़ा संकुल संयोजक), लखन सोरेन (ग्राम प्रधान, जगन्नाथपुर), कानुराम हांसदा ( उपप्रधान, जगन्नाथपुर), रंजय कुमार राय (प्रधानाचार्य स. शि. वि. म. बागबेड़ा), स्थानीय विद्यालय के संरक्षक मनोज लकड़ा, अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, उपाध्यक्ष वी. जयशंकर, सचिव अरविन्द कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि उपस्थित थे। इस मौके विधायक सरयू राय ने कहा कि यह विद्यालय भैया/बहनों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Back to top button