FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा गोलमुरी मंडल के नए कार्यालय का सांसद विद्युत वरण महतो ने किया उद्घाटन

कहा- मंडल कार्यालय से संवाद एवं संपर्क में कार्यकर्ताओं को होगी सुविधा, कार्यकर्ताओं के संग की राजनीतिक एवं सामाजिक चर्चा


जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत गोलमुरी मंडल के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सोमवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। गोलमुरी बाजार स्थित एक्सिस बैंक के बगल में बने भाजपा गोलमुरी मंडल के नए कार्यालय के उद्घाटन पर जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत मंडल क्षेत्र के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे। मंडल कार्यालय के उद्घाटन होने के साथ ही कार्यालय में आमजनों व कार्यकर्ताओं की चहल-पहल देखी गयी। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने नए कार्यालय के लिए गोलमुरी मंडल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उद्घाटन के पश्चात विद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं के संग राजनीतिक एवं सामाजिक चर्चा की। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडल कार्यालय के माध्यम से कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित करने में सुविधा होगी। वहीं, पार्टी के कार्यक्रमों पर रणनीति बनाकर उसके बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, धीरज पासवान, मंजीत सिंह, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, हरेराम यादव, अमरजीत सिंह राजा, दीपक झा, अभिमन्यु सिंह, सीनू राव, मोहम्मद इकबाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, विजय गौंड, बलबीर मंडल, बच्चा शर्मा, ममता कपूर, कलावती देवी, पुष्पा पाठक, सरबजीत सिंह,अमिश अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, बिनोद गुप्ता, रंजीत सिंह, मुकेश चौधरी, कपिल कुमार, पप्पू कुमार, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, सन्नी सिंह चौहान समेत मंडल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button