FeaturedJamshedpurJharkhand

नामदाबस्ती के नवनिर्वाचित प्रधान दलजीत सिंह सेंट्रल कमेटी का धन्यवाद करने सीजीपीसी कार्यालय पहुंचे

सिमरन कौर
जमशेदपुर I नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान दलजीत सिंह नामदा बस्ती की साध संगत को साथ लेकर सीजीपीसी कार्यालय में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा शांतिपूर्वक निष्पक्ष तरीके से प्रधान पद का चुनाव करवाने के लिए सीजीपीसी के अधिकारियों का धन्यवाद करने पहुंचे
इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधान दलजीत सिंह को शॉल एवं सरोपा भेंट किया एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को खुशी का इजहार किया
इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह ने नव निर्वाचित प्रधान दलजीत सिंह से अपेक्षा की है कि वह अच्छे लोगों को साथ लेकर अच्छी कमेटी बनाकर गुरु घर की सेवा करेंगे साथ ही 9 वर्षों तक सरदार महेंद्र सिंह बोझा द्वारा गुरु घर की अच्छी तरीके से सेवा करने के लिए उनका धन्यवाद किया नवनिर्वाचित प्रधान दलजीत सिंह ने अपने संबोधन में प्रधान भगवान सिंह एंड टीम का के आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मार्गदर्शन में हमेशा साथ चलेंगे और समाज की सेवा करेंगे इस मौके पर सेंट्रल कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू परविंदर सिंह सोहल कुलविंदर सिंह पन्नू सुखदेव सिंह बिट्टू बलबीर सिंह त्रिलोचन सिंह जसपाल सिंह दर्शन सिंह काले गुरपाल सिंह टिंकू के अलावा नामदा बस्ती के परमजीत सिंह बोझा रणजीत सिंह कलू प्रताप सिंह मनोहरपुर सतपाल सिंह टोकी सुखदेव सिंह सुखा सुखविंदर सिंह श्याम सिंह कमलजीत सिंह टोनी बलबीर सिंह बिल्ला जगदीप सिंह धर्मवीर सिंह रघुवीर सिंह गुरदीप सिंह आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button