FeaturedJamshedpurJharkhand

मनजीत सिंह गिल को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में सम्मानित किया गया

सिमरन कौर
जमशेदपुर। मनजीत सिंह गिल को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनजीत सिंह अपनी टीम के साथ अपने समाज का आशीर्वाद लेने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय पहुंचे तो सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा उन्हें आशीर्वाद दिया साथ ही शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ आए हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा उपाध्यक्ष बबूआ सिंह उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा महासचिव संजीव सिंह आदि को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में एक सिख को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मौके पर प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा महासचिव अमरजीत सिंह मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुरहरजिंदर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सुखवंत सिंह सुक्खू जसपाल सिंह अवतार सिंह सोखी हरदीप सिंह दीपी अमरीक सिंह सविंदर सिंह अवतार सिंह राजेंद्र सिंह हरभजन सिंह कुलवंत सिंह साधू सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button