FeaturedJamshedpurJharkhandNational

परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन सिंधारा महोत्सव


जमशेदपुर। परसुडीह चर्च रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं द्धारा श्री शिव हनुमान दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की शाम को सावन सिंधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं नें हरे रंग समेत रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर कर खूब मौज मस्ती की। इस दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत पर झूमते हुएं अपने हुनर को दिखाया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन का भी आनंद लिया। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सावन सिंधारा उत्सव हमारी संस्कृति व धरोहर है। इससे समाज में परस्पर प्रेम की भावना बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button