FeaturedJamshedpurJharkhand

पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के आदर्श सोसाइटी में नाला एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास

जमशेदपुर। बागबेड़ा कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार के अनुशंसा से पश्चिम बागबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदर्श सोसाइटी में नाला एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह योजना 685000 रुपया का है। नाली की असुविधा रहने के कारण आदर्श सोसाइटी के लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोड में गंदा पानी बहने के कारण महिलाओं को पूजा पाठ करने में भी असुविधा होती थी। उन्हीं के मांग पर इस योजना की अनुशंसा की गई थी। आज काम के शुरुआत होने से सोसायटी के सभी लोग बहुत खुश थे। सभी लोगों ने जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार को धन्यवाद दिया। मौके पर मौके पर जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार मुखिया जमुना हांसदा, रूपा कुमारी, इंजीनियर विजय भूषण के साथ-साथ मंटू तिवारी,पंकज सिंह ,डीएन सिंह , धर्मेंद्र ओझा ,सनी कुमार, रवि सिंह , किशोर सिंह, रजक जी, डीएन यादव, राहुल सिंह, डी मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, शुभम झा, उदय भगत उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button