FeaturedJamshedpurJharkhand

गुरु रामदास भलाई केंद्र स्वास्थ्य सेवा शुरू करेगी सीजीपीसी

जमशेदपुर ।कोल्हान में सिखों की सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) जल्द ही गुरु रामदास भलाई केंद्र के नाम से स्वास्थ सेवा शुरू करेगी। कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह ने सोमवार को इस पुनीत कार्य की घोषणा की।
कमिटी के दोनों ही वरिष्ठ पदाधिकारियों ने घोषणा करते हुए बताया कि आगामी पखवाड़े में स्वास्थ केंद्र को शुरू करने की योजना है जहाँ जमशेदपुर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ परामर्श दिया जायेगा। फ़िलहाल छोटे रूप में शुरू कर धीरे-धीरे संगत के सहयोग से इसकी सेवाएं और बढाकर इस शुरुआत को अस्पताल का रूप देने की योजना है।
भगवान सिंह और शैलेंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया शहर के दन्त चिकित्सक डॉ हरविंदर सिंह के अलावा डॉ पीके साहू (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ अमरजीत सिंह (होम्योपैथि) व डॉ राजेंद्र सिंह (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवायें देने के लिए हामी भरी है। उन्होंने कहा कि सातों दिन सात डॉक्टर निशुल्क अपनी सेवाएं देंगे घोषणा के दौरान भगवान सिंह, शैलेंदर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष, गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू सुरजीत सिंह गुरदयाल सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंदर सिंह छिंदे हरविंदर सिंह गुल्लू अमरीक सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button