FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह से मिले

जमशेदपुर। सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने एनडीए घटक दल के साथी आजसू के वरीय नेता चंद्रगुप्त सिंह के सिदगोड़ा स्थित आवास पर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना एवं आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान चुनावी रणनीति पर मंथन कर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त किया।

इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर समेत भाजपा एवं आजसू के कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button