FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान को समर्पित है मोदी सरकार, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में बुधवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बारीडीह स्थित सेलिब्रेशन इन में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। सम्मेलन में वक्ताओं ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल गरीब कल्याण और जनसेवा को समर्पित हैं। पिछले नौ वर्षों में हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उनका लाभ जनता तक सफलतापूर्वक पहुंचाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के में केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित, पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज भारत तेजी से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशों को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी एक मात्र ऐसे नेता हैं जो भारत के गरीब एवं शोषित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य की भांति महसूस करते हैं। मोदी सरकार की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित है।

इस दौरान अध्यक्षीय भाषण भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह, स्वागत संबोधन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने किया।

सम्मेलन के दौरान बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहन्ती, विनोद सिंह, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार,अभिमन्यु सिंह, दीपू शर्मा, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार साह, इकबाल सिंह, उमेश साव, रविजेंट सिंह, अनुराग मिश्रा, मनीष पांडेय, नवजोत सिंह सोहल, रीना चौधरी, उर्मिला दास, भारती देवी, बिमला साहू, सीलु साहू, सीमा जायसवाल, लीना चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button