FeaturedJamshedpurJharkhand

गुरदर्शन को हजूर साहिब रवानगी पर रामगढ़ के जत्थे का हुआ इस्तकबाल

साकची व मानगो गुरुद्वारा कमिटि ने स्टेशन में किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर । रामगढ़ से हजूर साहिब, नांदेड़ गुरदर्शन को निकले 53 सदस्यों के जत्थे का स्वागत टाटानगर स्टेशन में किया गया। बुधवार को साकची व मानगो गुरुद्वारा कमिटि के सदस्यों ने जत्थे का जोरदार स्वागत किया।
टाटानगर स्टेशन में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि और गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो की संगत ने निशान सिंह और भगवान सिंह की अगुवाई में रामगढ़ से निकले जत्थे को स्वागत उपरांत रवानगी दी। वाहेगुरु जी का खालसा-वाहेगुरु जी की फतेह और बोले सो निहाल से सतश्रीअकाल के उद्घोष से पूरा प्लेटफार्म गूंज उठा। झारखंड राज्य गुरुद्वारा कमिटि के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह भी वक़्त पर पहुँच कर जत्थे की रवानगी में शामिल हुए। साकची गुरुद्वारा की ओर से मुख्य रूप से निशान सिंह, शमशेर सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जोगी, महेन्द्र सिंह, जबकि मानगो की ओर से भगवान सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखवंत सिंह, जगदीप सिंह, भगत सिंह, रविन्द्र सिंह ने मौजूद रहे। रामगढ़ का जत्था शालीमार एक्सप्रेस से रवाना हुआ जो सात दिसम्बर को वापसी करेगा।
रामगढ़ जत्थे में रघुवीर सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, बलविंदर सिंह पवार, सतपाल सिंह सलूजा, रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, रंजू अरोरा, जसमीत सोनी, रंजीत पवार, बबली सोनी, रानी सलूजा और मंजीत सलूजा मुख्य रूप से शामिल थे।

Related Articles

Back to top button