भगवान बिरसा मुंडा देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे :राजेश शुक्ल

जमशेदपुर । प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है झारखंड महान स्वतंत्रता सेनानी और वीरो की भूमि है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर आजादी के लिए युद्ध किया। बिरसा मुंडा सिर्फ झारखंड के ही नही पूरे देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायको में है।
शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य के साथ प्रदेश भाजपा विधि और कानूनी विभाग के संयोजक भी है ने आज भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर गोकुल नगर मानगो में माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर भारी संख्या में बुद्धिजीवी और स्थानीय लोंग उपस्थित थे।
शुक्ल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने और अपने साथियों का जिस प्रकार बलिदान दिया उसे देश कभी नही भूल सकता। अंग्रेजो को अपनी ताकत से झुकाकर जनमानस में इस तरह लोकप्रियता प्राप्त किए की उन्हें जनमानस ने भगवान की उपाधि दी।
शुक्ल ने कहा कि बिरसा मुंडा जैसी राष्ट्रभक्ति अपने अंदर हम आत्मसात कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।
इस अवसर पर अधिवक्ता राजकुमार, विष्णु गर्ग, सत्येन्द्र नारायण सिंह, बसंत कुमार मिश्र, सुनिश पांडेय, विपिन सामद, नरेंद्र अवस्थी, बुधेसर महतो, दीपेन माझी, रवि कांत मंडल सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और झारखंड के स्थापना दिवस की बधाई दी।