ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand
झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने की तैयारी पूरी

मुसाबनी : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति के द्वारा झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है । मुसाबनी नंबर 1 में स्थित बिरसा उद्यान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन जी के सौजन्य से रंग रोगन का कार्य संपन्न हुआ।
15 नवंबर को सुबह 9: 00 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति के द्वारा झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाया जाएगा ।