FeaturedJamshedpur

मानगो नगर निगम के चौक चौराहों पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की धूम

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार मानगों के कई चौक चौराहों पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं लोगों को जागरूक किया गया।

जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मानगो के ५ गोलचक्कर,मानगो चौक, डिमना चौक, परडीह चौक, चेपा पुल चौक, १५. नंबर चौक को आजादी का अमृत महोत्सव चौराहा के रूप में समर्पित किया गया। पांचों चौराहों पर आजादी का अमृत महोत्सव का पेपर से बना बैनर लगाया गया और स्वच्छता एंथम बजाया कर इसे मनाया गया। लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के भागीदारी हेतु अपील किया गया।
मौके पे मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, निशांत कुमार, अनामिका निसाबागे, दिनेश्वर यादव वा नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार मौजूद थे। कार्य को सफल बनाने में मानगो के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉक्टर विजय मोहन सिंह, खालिद इकबाल, मुख्तार आलम खान, एमडी ताहिर इकबाल, सुशील कुमार सिंह ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button