FeaturedJamshedpur

भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

जमशेदपुर ;इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री गणेश दास जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के भाजपा नेता विकास सिंह मंडल के अध्यक्ष अमरिंदर पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने कहा ज्ञान के बिना महर्षि बाल्मीकि डाकू थे और ज्ञान मिलते ही हुए महर्षि और संत बन गए। रामायण के पूर्व उन्होंने रामायण लिख डाली ऐसे विद्वान लोगों की पूजा और अनुसरण हम लोगों को करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह ,अमरिंदर पासवान , राकेश सिंह लोधी, प्रमोद मालाकार ,राहुल कुमार, संदीप शर्मा, जीतू गुप्ता, आर. के. सैनी, बबलू दास, प्रवीण प्रसाद, पप्पू श्रीवास्तव, पिंकी कौर के अलावा अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button