FeaturedJamshedpurJharkhand

अपनी छोटी छोटी आदतों से सबके घर को हरित घर बनाना पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का लक्ष्य : डॉ कविता परमार

जमशेदपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, झारखंड प्रांत नारी शक्ति आयाम द्वारा पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका को सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान की शुरुआत मनीफिट से की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम अतिथि परिचय के बाद सभी महिलाओं ने अपना परिचय दिया। उसके बाद कार्यक्रम प्रभारी अनुराधा चौधरी ने सबका स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का परिचय कराया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति प्रांत प्रमुख डॉ कविता परमार ने सभी महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने को प्रेरित किया।
हरित घर के कांसेप्ट को समझाते हुए सभी महिलाओं को सर्वप्रथम अपने घर को हरित घर बनाने के लिए पानी बचाओ, कचरे का उचित प्रबंध, पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने, ऊर्जा का समुचित उपयोग कार्नर, पशु पक्षी के लिए दाना पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को बताया।
5 जून से चल रहे एक वृक्ष मां के नाम अभियान से घर घर को जोड़ने की अपील की। प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने और सिंगल यूज प्लास्टिक को बोतल में भरकर हीं फेंकने का आदत बनाने की बात कही।
इस अभियान के माध्यम से पूरे जमशेदपुर की महिलाओं को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को आदत में लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में
राखी देवी , पुनम देवी , रानी देवी , अनु देवी , उर्मिला देवी , रेखा देवी , गुड़िया देवी , मंजू देवी , लक्ष्मी देवी , नीतू देवी , सावित्री देवी , लालती देवी , रीता देवी , संगीता देवी , अनुराधा चौधरी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button