FeaturedJamshedpurJharkhandNational

संगीत से दूर किया जा सकता है तनाव : देवी

जमशेदपुर। शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने जमशेदपुर में लोक गायिका देवी के आगमन पर सम्मानित किया । इस अवसर पर देवी ने बताया कि संस्था मुस्कान बहुत ही नेक कार्य कर रहा है। तनाव दूर करने का संगीत भी एक माध्यम है। चाहे काम का हो,पढ़ाई या परिवारिक विवाद के कारण तनाव हो तो घबराना नही चाहिए। जीवन अनमोल है सोच बिचार कर अपने प्रियजनों से बात करना चाहिए जिसे मन हल्का होता है। सही समाधन ढूंढना चाहिए। कभी भी संस्था मुस्कान के हेल्पलाइन नम्बर- 8092867918 पर 24 घंटे निःशुल्क (गोपनीय) परामर्श लेकर सकते है। इस अवसर पर संस्था मुस्कान से प्रदीप सिंह भोजपुरिया, परामशकर्ता बिजेंद्र कुमार, राज कुमार सिंह, अनिल गिरी, कौशलेश तिवारी, राजेश पांडेय, दुलाल चंद पति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button