प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर विद्यालय में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण आचार्य संग भैया/ बहनों ने देखा
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240122-WA0050-780x470.jpg)
कहि न जाइ कछु नगर बिभूति। जनु एतनिअ बिरंचि करतूती।।
सब बिधि सब पुर लोग सुखारी।
रामचंद मुख चंदु निहारी।।”
जमशेदपुर। सोमवार को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर विद्यालय में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सभी भैया/बहन और आचार्यगण ने मिलकर हनुमान चालीसा और मानस पाठ की एवं ( मेरे झोपड़ी में आज श्रीराम आएंगे…) भजन पर कक्षा चतुर्थ की बहन ने शबरी का चित्रण प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी ने मिलकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा एवं प्रभु श्रीराम की आरती की। अंत में सभी भैया/बहनों को प्रसाद वितरण किया गया। हम सभी भारतवासी आज के स्वर्णिम पल का साक्षी बनें। हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो इस सुखद और स्वर्णिम पल को हमें अपने आंखों से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।