FeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुरःभाजपा आजादनगर महिला मोर्चा अध्यक्ष यासमीन खातून के घर मे असामाजिक तत्वों द्वारा 2 दिनों से हो रहा पथराव

कुलदीप चौधरी
जमशेदपुर;जवाहर नगर रोड नंबर 14 के निवासी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आजादनगर मंडल यासमीन खातून के घर 2 दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया जा रहा है जिससे घर परिवार में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। यासमीन ने भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद से इस बात की शिकायत की है। फातिमा शाहीन एवं यासमीन खातून दोनों मानगो थाना के थाना प्रभारी को इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई एवं जल्द से जल्द उचित जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मोहम्मद निसार अहमद ने कहां कि हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं को असामाजिक तत्वों द्वारा किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है भाजपा हर हाल में अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है एवं एक भी कार्यकर्ता का बाल भी बांका हुआ तो बीजेपी इट से इट बजा देगी । भाजपा आजादनगर मंडल के सभी पदाधिकारी यासमीन खातून के घर जाकर समस्या को देखा एवं मानगो थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

निसार अहमद , फातिमा शाहीन, मेराज अहमद, तहसीन हाशमी, सुर्खाब, शाहिद इकबाल, मुनाजिर खान, शादाब ने साथ में मामला को देखकर मानगो थाना में जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का मांग किया है ।

Related Articles

Back to top button