माता शबरी रुप सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया शिक्षा निकेतन, टेल्को के शिवांगी एवं एस.डी.एस.एम. स्कूल आफ एक्सीलेंस, सिदगोडा के आराध्या अग्रवाल ने

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत कक्षा 1 से 6 तक के छात्र – छात्राओं के लिये दो वर्गो में शनिवार , 29 जुलाई को माता शबरी तथा रविवार, 30 जुलाई को रामभक्त श्री हनुमान रुप सज्जा  प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ ।  जिसमें नगर के  २३ विद्यालयों के कुल  १९२ विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये पुरे  कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम का आरंभ  संस्थान के न्यासी सर्वश्री अरुण कुमार तिवारी ,अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका , उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष विमल जालान द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सर्वश्री प्रसन्न वदन मेहता, यमुना तिवारी व्यथित, डाॅ० त्रिपुरा झा, शिखा अखौरी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अशोक पाठक ‘स्नेही’, पुनम महानंद, माधवी उपाध्याय, शिप्रा सैनी मौर्या, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती , रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा, नीलिमा पाण्डेय एवं बसंत जमशेदपुरी रहे । जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में सर्वश्री ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, डाॅ० अजय कुमार ओझा , नंद कुमार सिंह, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, अरुणा भूषण शास्त्री, शकुंतला शर्मा, संजय पाठक ‘स्नेही’ , लक्ष्मी सिंह , निर्मला राव,  नीता सागर चौधरी तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे । मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही ।
प्रतियोगिता के समापन के उपरान्त निर्णायकों द्वारा परिणाम घोषित कर दी गई, जो इस प्रकार है —
                   🔺  माता शबरी रुप सज्जा 🔺
वर्ग – A   (कक्षा – 1 से 3 तक)
1)    प्रथम — शिवांगी , कक्षा –  3 सी ,
       शिक्षा निकेतन, टेल्को
2)   द्वितीय — अनिका रानी ,  कक्षा – 2 बी
        ए. आई. डब्ल्यू. सी. स्कूल  आफ एक्सिलेन्स
 3)  द्वितीय – खुशी सापरिया , कक्षा – 1 बी
      श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल , बिष्टुपुर
 4)  तृतीय –सृष्टी राय चौधरी , कक्षा – 2 डी
      दयानन्द पब्लिक स्कूल, साकची
  5) तृतीय — दिव्या कुमारी, कक्षा – 2
      सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्री नगर,कदमा
  6) प्रोत्साहन — पूर्वी कुमारी  , कक्षा – 3
      गुरु गोविन्द सिंह हाई स्कूल, टेल्को
  7) प्रोत्साहन –अर्शप्रीत कौर ,  कक्षा  – 3
      डी. एस.एम. हाई स्कूल, काशीडीह     
   वर्ग – B    (कक्षा – 4 से 6 तक)
1)  प्रथम – आराध्या अग्रवाल , कक्षा – 5 सी
     एस.डी.एस.एम. स्कूल आफ एक्सीलेंस
2) द्वितीय -प्रियांशा घोष  , कक्षा – 5 ए
     डी.बी.एम.एस.कदमा हाई स्कूल
3) तृतीय – नेहा कुमारी , कक्षा – 6 ए
     एस.डी.एस. एम.स्कूल आफ एक्सीलेंस
4) तृतीय – काव्या कुमारी, कक्षा – 4 सी
    एस.एस. एकेडमी, बालीगुमा, मानगो
5) प्रोत्साहन – जाह्नवी कुमारी , कक्षा -5 बी
    डी. ए. वी. कन्या उच्च विद्यालय, सोनारी
6) प्रोत्साहन – तेजस्विनी, कक्षा – 6 ए
     एस.बी.एम.हाई स्कूल, मानगो
7) प्रोत्साहन – आरुषि सोना  ,कक्षा – 5
   गुरु गोविन्द सिंह हाई स्कूल, टेल्को
 
				
