FeaturedJamshedpurJharkhand
3 मार्च को रक्तदान कर टाटा समूह के संस्थापक को नमन करेगा हिन्दू पीठ : अरुण सिंह

प्रितपाल सिंह बीजी
जमशेदपुर। हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि देश में औद्योगिक क्रांति लाने वाले उद्योगपति एवं टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नरवान जी टाटा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर हिन्दू पीठ के स्वयंसेवक बिस्टूपूर ब्लड बैंक में रक्तदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर संस्थापक को नमन करेंगे। बैठक में हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर शहर भारत का एक बेहतरीन शहर है, यहाँ पूरे भारत के सभी प्रदेश के लोग रहते है, इसलिए इस शहर को छोटा भारत भी कहा जाता है। हम सभी को जमशेदपुर शहर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बैठक में प्रकाश दूवे, सोमनाथ सिंह, संजीव रजक, शानू सिंह, राहुल सिंह, गोलू, उज्वल, आलोक सिंह चंदन कुमार एंव अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।