FeaturedJamshedpurJharkhand

ई डी की ओर 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होने वाली पूछताछ के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मसाल जुलूस निकाला

जमशेदपुर। ईडी द्वारा लगातार राज्य के मुख्यमंत्री को समन दिए जाने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर अपना विरोध जाता रहे हैं इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड कमेटी द्वारा करनडीह चौक पर मसाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध जाहिर किया गया।
ईडी द्वारा 20 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री से पूछताछ की जाएगी ऐसे में ईडी की कार्रवाई से आक्रोशित झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा पूरे राज्य भर में सड़क पर उतरकर अपना विरोध जाहिर किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में करंडीह चौक पर मसाल जुलूस निकाला गया। पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लिया। जानकारी देते हुए बहादुर किस्कू ने कहा कि राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री को बीजेपी के इशारे पर ईडी द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री पर आज आई तो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के अंतर्गत पड़ने वाले 55 पंचायत के लोग मुख्यमंत्री के समर्थन में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button