FeaturedSports

टोक्यो ओलंपिक हॉकीः महिला टीम गे्ट बि्टेन ने भारत को 4-3 से पराजित कर कांस्य पदक झटके

मुकेश करन
जमशेदपुर। टोक्यो ओलंपिक 2020 के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन के हाथों 3-4 के अंतर से पराजित होकर कांस्य पदक जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।
रियो ओलंपिक गोल्ड की मेडलिस्ट ग्रेट ब्रिटेन महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक पदक से पोडियम फिनिश किया। पहले क्वार्टर मं दोनों टीमों ने रक्षात्मक शैली में खेलते हुए किसी भी टीम को अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। नतीजतन गोल रहित समाप्ति हुआ।
दूसरा हाफ रोमांचक भरा रहा।इस 15 मिनट में कूल पांच गोल हुए। दूसरे हाफ के शुरुआती समय में ही ग्रेट ब्रिटेन के इलीना रियल ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को पहली बढ़त दिलाई। कुछ ही देर बाद ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरा मैदानी गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दुगनी कर दिया।
इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने आक्रामक शैली अपनाते हुए पहला पेनाल्टी हासिल किया, जिसे भारत के गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1 -2 पर ला खड़ा किया। इसके बाद झारखंड के सलीमा टेटे ने भारत को दूसरा पेनल्टी दिलवाया। जिसे गुरजीत कौर ने बिना देर किए गोलकर टीम को 2-2 की बराबरी दिलाई। थोड़ी देर बाद भारत की हैट्रिक गोल दागने वाली वंदना कटारिया ने एक मैदानी गोल कर अपने टीम को 3-2 से पहली बार बढ़त दिलाई।
लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत संभल पाती कि जर्मनी ने शुरुआती क्षण में है एक मैदानी गोल कर 4-3 से बढ़त हासिल की। इस क्वार्टर में भारत के एक ना चली। वहीं चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन ने पूरी तरह डोमिनेट किया। एक पेनाल्टी हासिल की, जिसे ग्रेट ब्रिटेन ने गोल में तब्दील कर टीम को 4 -3 से बढ़त दिलाई।
लाख प्रयासों के बावजूद और पेनाल्टी में गोल नहीं कर सकने के कारण भारतीय टीम को टाप 4 से ही संतोष करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक का सफल खत्म हुआ। इस मैच को देखने के बाद मशहूर प्लेबैक सिंगर मुकेश की गीतअमूमन याद आ गई।
-हजारों तरह के होते हैं आंसू, अगर दिल में गम हो तो रोते हैं आंसू, खुशी में भी आंखें भिगोंते हैं आंसू ।। बिल्कुल इसी तरह मैदान का नजारा देखने को मिला जहां ग्रेट ब्रिटेन पदक जीतने की खुशी में आंसू बहा रहे थे। वही भारत कांस्य पदक से चूकने के गम में भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ पूरा देश वासियों की आंखें नम हो गई थी। इस ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम दुनिया में। छठ में नंबर की रैंकिंग हासिल की।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker