FeaturedJamshedpurJharkhand

हमले के विरुद्ध जुलूस निकल कर भाजपा सरकार एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला दहन सैकड़ो कांग्रेसजनों ने किया

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, माननीय मंत्री झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे के आह्वान पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रहे त्रिपुरा प्रदेश प्रभारी डाॅ अजय कुमार के विरुद्ध माॅबलिंचिंग का माहौल बना कर हमला करने की घटना को लेकर कांग्रेसजनों में भारी रोष है, इसी को लेकर बागबेड़ा मण्डल कांग्रेस के अन्तर्गत टाटानगर स्टेशन चौक पर संजय झा संत एवं राजनारायण यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम संध्या 4 बजे वरीय नेतागण श्री रियाजुद्दीन खान एवं श्री महेंद्र पाण्डेय के द्वारा पुतला में आग लगा कर किया गया। पुतला दहन से पूर्व भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भारी रोष व्याप्त किया।
सुबोध सिंह सरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को गंभीरता-पूर्वक कार्यवाई सुनिश्चित कर अविलंब हमलावरों को गिरफ्तार करे। 15 सूत्रीय सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कहा कि जब जब भाजपा का चुनाव में जनाधिकार कम होता है, तो असंवैधानिक कार्य कर दहशत फैलाती है। महेंद्र पाण्डेय एवं अफ़सर इमाम ने कहा कि त्रिपुरा सरकार के मंत्री का भुमिका भी संदिग्ध है। संजय सिंह आजाद ने कहा कि यह घटना स्वस्थ्य लोकतंत्र में कला धब्बा के रूप में जाना जाएगा।
संजय झा एवं अजय मंडल ने कहा कि त्रिपुरा प्रदेश प्रभारी डाॅ अजय कुमार पर जानलेवा हमला हर हाल में निंदनीय है।
कमलेश कुमार एवं भरत सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही होता है। इसका विरोध हर स्तर पर किया जाना चाहिए। मौलाना अंसार खान ने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं पर हमला हर हाल में निंदनीय कृत्य है।
कार्यक्रम में वरीय नेतागण नागेंद्र सिंह, रियाजुद्दीन खान, सुबोध सिंह सरदार, संजय सिंह आजाद, पवन कुमार बबलू, प्रखण्ड अध्यक्ष जमशेदपुर ग्रामीण आशीष ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, संजय झा, संजय झा संत, अजय मंडल, मो सगीर, सुमित्रा पाण्डा, धर्मेन्द्र यादव, रवि यादव, रंजीत, भरत सिंह, प्रमोद मिश्रा, मोनू रजक सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker