GOVERMENTJamshedpurJharkhandUttar pradesh

मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी बक्शीबांध पहुंचकर बढ़ते जल स्तर एवं सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का लिया जायजा

नेहा तिवारी
प्रयागराज। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बक्शी बांध पहुंचकर बढ़ते जल स्तर एवं सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का का जायजा लिया। मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्भावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सम्बंधित क्षेत्रों के लेखपालों को वहां के पार्षद एवं अन्य लोगो से निरंतर सम्पर्क बनाये रखने तथा उनका मोबाइल नं0 भी रखने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए पहले से ही नाव की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने तथा पीने के पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था पहले से ही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में पीने के पानी, भोजन, विद्युत, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने तथा बाढ़ राहत शिविरों में हेल्पडेस्क की व्यवस्था जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। गोवंशों के लिए भूसे-चारे की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बघाड़ा में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर एनी बेसेंट स्कूल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बघाड़ा में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर एनी बेंसेंट स्कूल का भी भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, एस.पी. सिटी दिनेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सहित सभी सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button