ChaibasaFeaturedGOVERMENTJamshedpurJharkhand

गुवा पुलिस बल के जवान एवं लोगों ने एकता दिवस पर रैली निकाल लगाई दौड़

संगीता पाण्डेय
गुवा/चाईबासा। एकता दिवस पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव तथा पुलिस बल के जवान एवं गुवा लोगों ने सोमवार को गुवा क्षेत्र हाथ में तिरंगा लेकर एकता रैली के तहत
दौड़ लगा भारत देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान एकता दिवस कार्यक्रम को लेकर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने गुवा थाना से दौड़ लगाते हुए बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा को नमन किया। उसके बाद यह रैली आम जनता के साथ गुवा बाजार होते हुए थाना परिसर पहुंची। यहाँ एकता दिवस पर लोगों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने लोगों तथा पुलिस कर्मियों को संबोधित कर कहा कि यह एकता दिवस एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्र नायक भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरे देश में एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात नडियाद में हुआ था। उन्होंने एकता से देश को जोड़ने का काम किया। कोई भी कार्य बिना एकता से नहीं किया जा सकता है। आज हम लोग प्रण: ले कि हम देश को एकता की सूत्र में पिरोकर रखेगे । इस दौरान मौके पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई परेश रजवार, सुरक्षा बल के जवान तथा सेल सेवा निवृत खेल प्रशिक्षक शेख हयूल, राकेश झा, रितेश प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button