ChaibasaFeaturedJharkhand

चुनाव की घोषणा के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ, महिला कॉलेज की छात्राएं जागरूकता रैली का किया आयोजन

चाईबासा। आज महिला कॉलेज चाईबासा में कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर एक रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ प्रीति वाला सिंहा के द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया एवं मतदान का महत्व बताया गया। B.Ed के विभाग अध्यक्ष मोहम्मद करीम हाशमी ने भी मतदान करने के लिए सभी लोगों को प्रेरित किया। महिला कॉलेज चाईबासा के सभी आचार्यगण भी उपस्थित रहे महिला कॉलेज चाईबासा के इलेक्शन नोडल ऑफिसर सितेंद्र रंजन सिंह एवं महिला कॉलेज चाईबासा के इलेक्शन के ब्रांड एंबेसडर निक्की गुप्ता एवं मीरा कुमारी भी उपस्थित थी। सभी छात्राओं ने चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया और परिवार एवं अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button