LucknowPoliticsUttar pradesh

आजमगढ़ में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भगदड़, सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़े

यूपी के आजमगढ़ में अखिलेश यादव को देखने के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।


राजेश कुमार झा

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। किसी तरह भीड़ को संभाला गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया से भी बदसलूकी की।बैठौली में डॉ. लक्ष्मण यादव के घर पर अखिलेश यादव के आने सूचना पर सपा कार्यकर्ता रविवार सुबह से ही जमा हो गए। दोपहर सपा मुखिया अखिलेश यादव लक्ष्मण यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। जैसे ही अखिलेश यादव पहुंचे हैं, वैसे ही सपा कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल हो गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को काबू कर पाए। अखिलेश यादव वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद सठियांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अखिलेश यादव मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Related Articles

Back to top button