1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति एवम नियोजन में पिछड़ी जाति को आरक्षण दिए जाने के उपलक्ष में 16 एवम 17 को आभार यात्रा निकलेगा : रामदास सोरेन

जमशेदपुर। जिला अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में सम्पन्न जिला की आपातकालीन जिला कार्यकारिणी पुर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार द्वारा 1932 खतियान आधारित स्थानीयता नीति एवं नियोजन में पिछडी़ जाती को आरक्षण प्रतीशत में प्रीतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को झारखंड विधानसभा द्वारा पारित किये जाने के उपलक्ष्य में दिनांक16 एंव 17 नम्बर 2022 को पुर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा आभार यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया इसके लिए पुर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों के सदस्यों एंव पदाधिकारीगण प्रातः 7:00 बजे कांदरबेरा चौक में एकत्रित होकर रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
जाने के क्रम में नामकुम चौक में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में मौराबादी मैदान एकत्रित होंगे और झारखंड राज्य के मुख्य मंत्री को आभार प्रकट करेंगे| इस आभार रैली में पुर्वी सिंहभूम जिला के सभी केन्द्रीय सदस्य , जिला के पदाधिकारी, सदस्य सहित सभी प्रखंडों पंचायत के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।
जिला समिति में निर्णय लिया गया कि 15 नम्बर 2022 को झारखंड राज्य की स्थापना दिवस एंव भगवान विरसा मुंडा की जयंती समारोह का आयोजन सभी प्रखंडों, नगर समितियों, नगर पालिका अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं पंचायत समितियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
धन्यवाद ज्ञापन सुनील महतो दिया।
आज की वैठक में विशेष रूप से जिला 20 सुत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार वरिष्ठ नेता राजु गिरी, आस्तिक महतो, पुर्व सांसद सुमन महतो,रोडया सोरेन, जिला सचिव घनश्याम महतो जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद सागेण पुर्ती बागराई मार्डी पिन्टू द्त्ता ज़िला 20 सुत्री सदस्य प्रमोद लाल, युगल किशोर मुखी , चंद्रबती महतो,वरिष्ठ नेता रामदास हांसदा लाल्टु महतो बलदेव भुईयां बाबर खान महावीर मुर्मू फैयाज खान नान्टु सरकार कालिपदो गोराई करमजीत कौर गील अरुण मुर्मू विद्यासागर दास पीके राय स्यामल रंजन सरकार बिनोद डे अजय रजक मनोरंजन महतो उपस्थित थे।