FeaturedUttar pradesh

100 लोगो को दिलाई भाजपा सदस्यता

नेहा तिवारी
प्रयागराज। भाजपा की ओर से संगठन की सदस्यता अभियान 2021 के तहत यमुनापार के अरेल धाट संगम मे आयोजित जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारतीय व्दारा भाजपा सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया । इस दौरान सैकडो़ लोगो को भाजपा परिवार सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने के लिए लोगो को भारी भीड़ जमा होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा से ही लोगो को उम्मीद है। यही वजह है कि सदस्यता लेने के लिए लोगो मे भारी उत्साह भी है इस सदस्यता अभियान मे बडीँ संख्या मे युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ली वही पर आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्याम जी मिश्रा ने कहा भाजपा की सदस्यता अभियान मे लोगो का इतनी बडी़ संख्या मे रुचि लेना यस साबित करता है कि समाज का हर एक वर्ग भाजपा मोदी सरकार को जन भलाई नीतियों से खुश होकर भाजपा परिवार का सदस्य बनना चाहता है।
उन्होने कहा कि यह अभियान निंरतर चलेगा इस मौके पर इजीनियर जगदीश सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष यमुनापार जिलामंत्री आरती कोल एंव पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button