FeaturedJamshedpurJharkhand

अतिउत्तम शक्ति दरबार में भक्तो की समृद्धि के लिए हुई विशेष पूजा

जमशेदपुर। हरहरगुटू स्थित अतिउत्तम शक्ति दरबार में देश और भक्तो की समृद्धि के लिये समृद्धि शुद्धि यज्ञ कर माँ लक्षमी, भगवान् विष्णु और जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा की विशेष पूजा की गयी। अतिउत्तम शक्ति परिवार संस्था के संस्थापक भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परम हंस जी ने पूजा करायी। उन्होंने बताया कि माघ महीना के बाद 13 दिवासिये कुल्लू नवरात्री मनाया गया। जिसमे हवन कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की गयी। हवन के समापन के बाद हर वर्ष पूर्णिमा या फिर 7 दिन के अंदर समृद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाता है। इस यज्ञ के बाद 5 प्रकार का फल, जल और खीर चंद्र देव के प्रकाश के नीचे रखा जाता है फिर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है। यज्ञ के बाद भक्तों को विशेष उपहार देकर सम्मनित किया गया। इस विशेष पूजा के अवसर पर प्रमुख रूप से दिव्यांशी, सूर्ययांशी, कर्तव्य, अथार्व, शेष, अनंत, बासु, माता कौशल्या, प्रिया, किशन, संजय, राजदीव, रीना, वीना, रीमा आदि भक्तगण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button