FeaturedJamshedpurJharkhand

सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सैनिकों ने मनाया होली मिलन

जमशेदपुर। हिंदुओं के सभी त्यौहार ऋतु एवं वातावरण को ध्यान में रखते हुवे लोक कल्याण के लिये बनाये गए हैं जिससे स्वस्थ शरीर का साथ साथ परिवार और समाज मे खुशहाली का माहौल हो। इसी क्रम में सी आर पी एफ से सेवानिवृत्त सैनिक एवं महिलाकर्मी ने बड़े धूम धाम से होली मिलन का कार्यक्रम संजय पाठक बरुन कुमार के संयुक्त प्रयास से भुइयांडीह स्थित प्रीतम पार्क स्थित सामुदायिक भवन में मनाया। जहाँ म्यूजिक सिस्टम पर होली के गीतों एवं स्वरूचि भोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इसमें पूरे जिला में रह रहे सी आर पी एफ के अवकाश प्राप्त जवान शामिल हुवे।जबकि पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंह के सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह हँसराज सिंह वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी मेहमान के तौर पर शामिल थे। इस एकता को राष्ट्र समाज एवं सैनिकों के कल्याणार्थ उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृशक्ति वंदना एवं संजू के साथ साथ संजय पाठक बरुन सिंह रमेश बृजकिशोर पांडेय मनोज कुमार सिंह बिनोद ओझा संजय सिंह शिवकांत सिंह रामविहारी सिंह मिथिलेश सिंह ए बी शर्मा बबन यादव संजय चौधरी राजेश सिंह श्याम ज्ञानी साही धनंजय सिंह कपिलदेव मण्डल सुरेंद्र प्रसाद शामिल थे।

Related Articles

Back to top button