FeaturedJamshedpurJharkhand

भारत भ्रमण हेतु पदयात्रा पर निकले युवक रोहन का मारवाड़ी समाज ने किया सम्मान

जमशेदपुर। पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए भारत भ्रमण हेतु पदयात्रा पर निकले मारवाड़ी समाज के युवक रोहन अग्रवाल जमशेदपुर पहुॅचने पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मलेन द्वारा सोनारी शाखा के आतिथ्य में स्वागत एवं सम्मान किया गया। राजस्थान भवन सोनारी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक मोदी एवं सोनारी शाखा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्वागत उदगार दिया। इस दौरान रोहन अग्रवाल के सम्मान में मारवाड़ी समाज द्धारा 21 हजार की नगद राशी, चांदी का मैडल, पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, भगवा दुपट्टा आदि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर युवा रोहन ने बताया की विगत 500 से अधिक दिनों की यात्रा के दौरान लगभग 10 हजार किलोमीटर की पदयात्रा एवं 40 हजार किलोमीटर की यात्रा लिफ्ट/रास्ते में सहयोग के द्वारा पूर्ण की है। यह यात्रा धरती के सबसे ठंडी जगह सीबेरिया (-72) पर जाकर समाप्त होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगो को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने या कम से कम करने/राष्ट्रीय अखंडता/भारतीय संस्कृति का प्रचार एवं रक्तदान को प्रोत्साहित करना है। अपने वक्तव्य में युवा ने अपने अनुभव एवं उद्देश्यों से सम्बंधित बाते सबके सामने रखी। उपस्थित सदस्यों ने युवा रोहन की सफल यात्रा क लिए शुभकामना प्रदान की। कार्यकम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अरुण गुप्ता ने किया। इस कार्यकम में मुख्य रूप से अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, उमेश शाह, बजरंग अग्रवाल, विजय खेमका, विवेक चोधरी, अशोक अग्रावल, लखनलाल अग्रवाल, बिस्वनाथ शर्मा, बालमुकुन्द गोयल, अशोक गोयल, शंकरलाल मित्तल, कमलेश अग्रवाल, संजय शर्मा, अनीता अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अशोक दीवान, सुरेश अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यकम के सफल आयोजन में सोनारी शाखा सदस्यों एवं युवा सार्थक अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button