FeaturedJamshedpurJharkhand

कदमा गुरुद्वारा साहब में बाबा दीप सिंह के जयंती पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भगवान सिंह सहित अन्य को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर। कदमा गुरुद्वारा साहब में बाबा दीप सिंह जी के जन्म उत्सव पर आयोजित समागम में सीजीपीसी के नवनिर्वाचित प्रधान भगवान सिंह एवं झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर सेंट्रल सीख स्त्री सत्संग सभा की महासचिव रविंदर कौर एवं अन्य महिलाओं ने भी प्रधान को सम्मानित किया इस मौके पर भगवान सिंह ने कदमा गुरुद्वारा कमेटी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो आशा सिख संगत ने मुझसे रखी है उस पर खरा उतरूंगा और जनहित में कार्य करता रहूंगा सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कई वर्षों के बाद एक साफ सुथरा प्रधान जमशेदपुर की संगत को मिला है उन्होंने सिख संगत से नए प्रधान को हर संभव मदद करने का अनुरोध किया इस मौके पर साक्षी गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह 5 सदस्य कमेटी के प्रमुख नरेंद्र पाल सिंह भाटिया गुरदयाल सिंह झारखंड बोर्ड के प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला मनजीत सिंह मा लट्टू परमजीत सिंह काले परमजीत सिंह रोशन सुरेंद्र सिंह शिंदे हरजिंदर सिंह गुरपाल सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू प्रभजोत सिंह सैनी जगदीप सिंह गोल्डी विकल सिंह हरदीप सिंह दीप आदि को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में कदमा गुरुद्वारा के ट्रस्टी ताजवीर कलसी नरेंद्र सिंह वालिया सीनियर प्रधान सुखविंदर सिंह प्रधान बलदेव सिंह कीरत सिंह डॉक्टर देवेंद्र सिंह वालिया मनजीत सिंह बाठ मनजीत सिंह कलसी कुलवंत सिंह सरबजीत सिंह शिंगारा सिंह आदि कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button